फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Youths Caught with Gas Cylinder; Accused of Black Marketing

Kushinagar News: सिलिंडर के साथ दो युवकों को पकड़ा, कालाबाजारी का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two Youths Caught with Gas Cylinder; Accused of Black Marketing
हाटा। हाटा में शनिवार को गैस सिलिंडर की कालाबाजारी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इंडेन गैस एजेंसी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दो संदिग्ध युवकों को दो भरे गैस सिलिंडर के साथ पकड़ लिया। दोनों को ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम ने दोनों सिलिंडर को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक सिलिंडर के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे संदेह और गहरा गया। उनके पास कोई कागजात भी नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए युवक देवरिया जनपद के रहने वाले हैं और गैस एजेंसी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे थे। लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में गैस की किल्लत बनी हुई है, जबकि चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed