फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths accused of raping a teenager at knifepoint

Kushinagar News: चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, दो युवकों पर आरोप

Mon, 22 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths accused of raping a teenager at knifepoint
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से गांव के दो युवकों ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर आई डायल 112 की पुलिस किशोरी को थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई के बजाए पुलिस सुलह के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

बात नहीं मानने पर किशोरी पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष की एक महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की जांच की बात कह रही है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपने बहन के साथ रविवार को सुबह नहर के किनारे गई थी। आरोप है कि गांव के दो युवकों ने चाकू दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की बहन ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक आए और अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। मौके पर पुलिस गई तो किशोरी झाड़ी में अचेत मिली। यहां से पुलिस उसको लेकर थाने में लाई। करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने सुलह के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

आरोप है कि सुलह से मना कर नामजद तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस किशोरी की घर की तीन महिलाओं को बुलाई, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला को। चारों महिला शांतिभंग में पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस दुष्कर्म के आरोप को संदिग्ध मानते हुए तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। बघौचघाट के थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इस मामले में दोनों पक्ष की चार महिलाओं को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed