{"_id":"66c6848d406efa76b8092ae4","slug":"two-youths-accused-of-converting-woman-and-four-children-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121933-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला और चार बच्चों का धर्मांतरण कराने के आरोपी दो युवक भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला और चार बच्चों का धर्मांतरण कराने के आरोपी दो युवक भेजे गए जेल
Thu, 22 Aug 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के चार बच्चों और उसकी मां को 13 दिन पूर्व दो मुस्लिम युवक झांसा देकर मुंबई ले गए। वहां पर महिला और बच्चों का धर्मांतरण करा दिया और उनका नाम भी आधार कार्ड में बदलवा दिया। पत्नी बनाकर एक युवक उसके साथ रहने लगा। पति की तहरीर पर पुलिस ने केेस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि महिला और बच्चों को पुलिस ने मुक्त करा लिया है।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के ताहिर अंसारी और अब्दुल सत्तार एक दूसरे समुदाय की महिला से काफी दिनों से मोबाइल पर बात करते थे। दोनों ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। युवकों की बातों में आकर महिला चारों बच्चों को लेकर 13 दिन पूर्व गोरखपुर चली गई। वहां से युवक ट्रेन से लेकर मुंबई चले गए। वहां जाने के बाद युवक महिला का नाम फातिमा बेगम रख दिया और बच्चों का भी नाम बदल दिया। कागजों में फर्जीवाड़ा कर सभी का नाम आधार कार्ड में भी बदल दिया था।
केस दर्ज करने के बाद एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी और साइबर थाना और हाटा कोतवाली की संयुक्त टीम ने धर्मांतरण कराने वाले दोनों युवकों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चारों बच्चों और महिला को पुलिस ने मुक्त करा लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया गोरखपुर घूमने के लिए युवक बुलाए थे, वहां से अपहरण कर ट्रेन से मुंबई लेकर चले गए और जबरन धर्मांतरण करा दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने फर्जी कागजात और आधार कार्ड बरामद किया है।