{"_id":"693dc5ec6d3e0c9524064dbf","slug":"two-young-men-on-a-motorcycle-were-injured-by-a-bull-fighting-in-the-street-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150691-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर लड़ रहे सांड से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर लड़ रहे सांड से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
पिपरा कनक। फाजिलनगर-समउर मार्ग पर चौराखास के अमवा महंत गांव के पास शनिवार की सड़क किनारे लड़ रहे दो सांड में से एक सांड अचानक सड़क पर आ गया इससे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार वैभव कुमार (18) और विनय शर्मा (19) निवासी कस्बा फाजिलनगर, शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से समउर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमवा महंत गांव के पास पहुंची, तभी सड़क की पटरी पर लड़ रहे दो सांडों में से एक सांड अचानक उनकी बाइक पर कूद पड़ा। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।