फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two women and two others injured in a road dispute

Kushinagar News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत 11 घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two women and two others injured in a road dispute
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी के टोला पुरैना में शनिवार की शाम करीब चार बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के दो महिला समेत कुल 11 लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक संतराज प्रसाद बाइक से चौराहे पर जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के प्रदीप ने संतराज को अपशब्द बोलने लगे। संतराज ने जब विरोध किया तो दोनों लोगों में मारपीट होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में अमरेश प्रसाद, गुडडू प्रसाद, संतराज प्रसाद, चंद्रकला देवी, मीरा देवी, प्रदीप प्रसाद, दिलीप प्रसाद, राजन प्रसाद, करन प्रसाद, यशवंत प्रसाद, प्रदीप प्रसाद समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर आई चौराखास पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराते हुए घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाई, जहां डॉक्टर ने संतराज और मीरा देवी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed