फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two super, six zonal and 38 sector magistrates will monitor law and order.

Kushinagar News: दो सुपर, छह जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे कानून व्यवस्था की निगरानी

Mon, 28 Oct 2024 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two super, six zonal and 38 sector magistrates will monitor law and order.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने दो सुपर, छह जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। ये मजिस्ट्रेट 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि कसया, हाटा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 38 अधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ समेत अन्य जिला, ब्लॉक और तहसील स्तरीय अधिकारियों नामित किए गए हैं।
इसके अलावा रिजर्व में पांच जोनल व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित हैं। डीएम ने बताया कि सभी नामित मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज पर शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यदि कहीं शांति व्यवस्था में बाधा आए तो उसके बारे में उनके अलावा एसपी को अवगत कराएं। डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका संपर्क नंबर-05564-240590 है।
कंट्रोल रूम में नीरज कुमार गौड़ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता और डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी को कंट्रोल रूम प्रभारी नामित किया गया है।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed