फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two smugglers arrested with 4.31 kg of hashish from Satyagraha Express train

Kushinagar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से 4.31 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 4.31 kg of hashish from Satyagraha Express train
कप्तानगंज आरपीएफ ने चरस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मीडिया
कप्तानगंज(कुशीनगर)। रक्सौल से आनंद बिहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के एस टू कोच से आरपीएफ ने 4.318 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। महराजगंज जिले के सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच जांच के दौरान दोनों पकड़े गए। आरपीएफ ने बरामद चरस की कीमत 11 लाख रुपये बताई है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर आरपीएफ कप्तानगंज और पोस्ट नरकटियागंज की टीम बुधवार को सिसवा बाजार और घुघली के बीच ट्रेनों में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच एस-टू के दरवाजे के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तलाशी में दोनों के पास से 14 पैकेट चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान तराबुल पुत्र सकुर निवासी गौरीपुर शेख टोला, थाना बलथर और जोगिंदर प्रसाद पुत्र रामस्वरूप शाह निवासी बेलवानीया, थाना मैनाटाड़, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई।
विज्ञापन

तराबुल के पास से 2.150 किलोग्राम और जोगिंदर के पास से 2.168 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को जीआरपी गोरखपुर को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed