फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two smugglers arrested with 162 bottles of Haryana made English liquor

Kushinagar News: हरियाणा निर्मित 162 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 162 bottles of Haryana made English liquor
खड्डा में अवैध शराब के साथ पकड़े गये तस्कर।
खड्डा। थाना क्षेत्र की पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने खड्डा-सिसवां मार्ग के गुरली चेक पोस्ट से एक लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित 162 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय व आबकारी निरीक्षक निर्झरा पांडेय की संयुक्त टीम महराजगंज जनपद की सीमा गुरली चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी सामने से आ रही गाजियाबाद में पंजीकृत एक लग्जरी कार पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसमें छिपाकर रखी गई 162 बोतल हरियाणा निर्मित एम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई। युवक इस अवैध शराब की खेप को तस्करी करके बिहार ले जा रहे थे। शराब तस्कर बिहार प्रांत के जनपद सीतामढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान मंजीत कुमार निवासी वार्ड नं.1, निजामुद्दीनपुर, जोगबन व रत्नेश कुमार सिंह निवासी वार्ड नं.14, पछगछिया थाना क्षेत्र बथनहा जनपद सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई। शराब को कब्जे में लेकर दोनों तस्करों के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed