फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two sisters drank poision after uncle abuse

Kushinagar News: अपमान से आहत सगी बहनों ने पी लिया कीटनाशक

Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
two sisters drank poision after uncle abuse
अपमानित होने से आहत होकर कीटनाशक पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती दोनों सगी बहनें शोभा व चंदा
पिता और चाचा में जमीन के विवाद से परेशान थीं
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा दोनों का इलाज, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घोरठ गांव के कुसुमही टोला में शुक्रवार को जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुए विवाद के बाद दो सगी बहनों ने कीटनाशक पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बहनें रिश्ते में सगे चाचाओं की तरफ से अपमानित करने से आहत थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, जंगल घोरठ गांव के कुसुमही टोला निवासी हरदेव शर्मा, चोकट, अशोक, बच्चा, पंडित व सिंहासन शर्मा कुल छह भाई हैं। सभी भाइयों के बीच अपने-अपने हिस्से को लेकर हमेशा आपस में विवाद होता रहता है। बताया जाता है कि हरदेव तथा चोकट की शादी दो सगी बहनों के साथ हुई है। ऐसे में ये दोनों एक साथ हैं, जबकि बाकी चार भाई एक साथ हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेत का मेड़ बांधने के दौरान दोनों पक्षों में जमकर वाद विवाद हो गया। उसमें हरदेव शर्मा चोटिल हो गए। आरोप है कि खेत से घर आने के बाद हरदेव के भाइयों ने उनकी दोनों बेटियों शोभा वह चंदा पर अपना सारा गुस्सा उतारते हुए गालियां दीं और दोनों बहनों को अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि ग्रामीणों के सामने अपमानित होने से आहत दोनों बहनों ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा था। उनमें बड़ी बहन शोभा शर्मा जहां दो वर्ष पूर्व इंटरमीडिएट पास कर चुकी है, वहीं, छोटी बहन चंदा शर्मा ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, दोनों का इलाज जारी है।

इस संबंध में तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना था कि घटना संज्ञान में है। पुलिस भी गांव में गई थी। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed