फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two quintals of Lahan destroyed, accused arrested with 20 liters of illicit wine

Kushinagar News: दो क्विंटल लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two quintals of Lahan destroyed, accused arrested with 20 liters of illicit wine
पडरौना। थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने सोमवार को हसनगंज गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब दो क्विंटल लहन नष्ट कर दो जरिकेन में करीब बीस लीटर कच्ची शराब के साथ हुसैन नट निवासी कोटवां गांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।संवाद
विज्ञापन

सात वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग मामलों में वांछित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोला पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में जयनरायन पुत्र नान्हू यादव निवासी लाला छपरा गांव, थाना कप्तानगंज पुलिस मारपीट के मामले में थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के टोला ठूठी निवासी मोती पुत्र रामवृक्ष, बसहिया गांव के मदरहवां टोला निवासी भोला पुत्र जीउत, मथौली बाजार के शिवप्रसाद पुत्र रामदिहल पाल व रमाकान्त यादव पुत्र मोती यादव को गिरफ्तार किया है। थाना जटहां बाजार पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित वारंटी संजय यादव पुत्र अवध नारायन यादव निवासी कटाई भरपुरवा गांव के उचका टोला व हत्या के मामले में वांछित मंगल यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी कटाई भरपुरवा गांव के सरया टोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार को छेड़खानी,पाक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज कुमार गोंड़ थाना क्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग गांव का निवासी है। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव चौरही उर्फ अंजही के पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखा समान किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है।प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल ने जुट गई है। पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार पंचायत भवन के कंप्यूटर कक्ष से सीपीयू, माउस, की-बोर्ड, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट की किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र यादव ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान सुगंधा देवी ने रामकोला एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। संवाद

भैंस चोरी, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी होने का मामला सामने आ रहा है। रविवार की देर रात को खेसिया गांव के डम्मन टोले निवासी दहारी की भैंस घर के बाहर झोपड़ी में बांधी गई थी। सूचना के बाद देर रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ने चौकी प्रभारी मंसाछापर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

दो वारंटी गिरफ्तार

मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस ने सोमवार को दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि संजय यादव निवासी कटाई भरपुरवा उचका टोला और मंगल यादव निवासी कटाई भरपुरवा सरया टोला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed