{"_id":"68fbe05bd782021e1c0bbedf","slug":"two-puja-specials-will-run-on-the-kaptanganj-thaw-route-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147741-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर चलेंगी दो पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर चलेंगी दो पूजा स्पेशल
Sat, 25 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर शनिवार से दो पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इस ट्रेन के संचालन होने से देश के बड़े शहरों से छठ महापर्व पर घर आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छठ महापर्व पर कप्तानगंज-थावे मार्ग पर कोलकाता से लालकुआं और आसनसोल-बढ़नी पूजा स्पेशल विशेष ट्रेन का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या-05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष गाड़ी 25 अक्तूबर को कोलकाता से सुबह पांच बजे वाया छपरा, सीवान, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढवल, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, भोजीपुरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को आसनसोल से चलने वाली गाड़ी संख्या-05055 आसनसोल-बढ़नी विशेष गाड़ी 25 अक्तूबर को आसनसोल से शाम चार बजे वाया कप्तानगंज, गोरखपुर, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर चलाई जाएगी।