फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two private hospitals out of Ayushman list, notices to six

Kushinagar News: दो निजी अस्पताल आयुष्मान सूची से बाहर, छह को नोटिस

Sun, 13 Sep 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two private hospitals out of Ayushman list, notices to six
पडरौना। जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल दो निजी अस्पतालों को बाहर कर दिया गया है। छह अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें कोटवा क्षेत्र के एक अस्पताल में बिना सर्जन के मरीजों के ऑपरेशन का मामला पकड़ा गया है। दो बार नोटिस के बाद भी जवाब नहीं देने पर आयुष्मान सूची से बाहर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में जिले के 46 निजी अस्पताल शामिल हैं। इलाज में गड़बड़ी और डाक्टर नहीं मिलने पर पूर्वांचल हॉस्पिटल तमकुहीराज, इंडियन आर्यन हॉस्पिटल फाजिलनगर को आयुष्मान सूची से बाहर कर दिया गया है। कोटवा बाजार में संचालित न्यू साई हॉस्पिटल में जांच के दौरान मरीजों को ऑपरेशन किया गया था लेकिन ऑपरेशन करने वाले सर्जन की मौजूदगी नहीं मिली। अस्पताल संचालक को दो नोटिस दिया जा चुका है। नोडल अफसर डॉ. आरके गुप्ता ने तीसरा नोटिस जारी करने के लिए पत्र लिखा है। तीसरे नोटिस का जवाब भी नहीं मिलने पर अस्पताल को आयुष्मान सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान के नोडल अफसर डॉ. आरके शाही ने बताया कि बिना सर्जन को बुलाए न्यू साईं हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया है। इसका साक्ष्य भी उपलब्ध है। इसके अलावा बीएन हॉस्पिटल, बुद्धा हॉसिपटल पडरौना, न्यू सिटी हब पडरौना, नव जीवन हॉस्पिटल पडरौना, ग्रेट मल्टी हॉस्पिटल पडरौना को नोटिस जारी किया गया है। जिले में आयुष्मान योजना में 44 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो अस्पतालों को आयुष्मान योजना की सूची से बाहर कर दिया गया है। छह अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गया है। इन अस्पतालों में डाॅक्टरों की कमी, मानक की अनदेखी कर इलाज किया जा रहा था। कोटवा के एक निजी अस्पताल को दो बार नोटिस दिया जा चुका है लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। तीसरा नोटिस देने के बाद उसे पैनल से बाहर किया जाएगा। -डॉ. आरके गुप्ता, नोडल अफसर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed