फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two persons sent to isolation centre

मुंबई से लौटे दो युवकों को जांच के लिए भेजा गया

Fri, 22 May 2020 05:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
two persons sent to isolation centre
मुंबई से लौटे दो युवकों को जांच के लिए भेजा गया
विज्ञापन

कप्तानगंज। शुक्रवार को नगर के वार्ड संख्या 11 (आर्य समाज मंदिर मुहल्ला) से दो युवकों को खांसी, बुखार और थकान के लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट के लिए भेजा है। दोनों युवक करीब 15 दिन पहले मुंबई से ट्रक से घर लौटे थे।

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मन्दिर मुहल्ला निवासी दो युवक मुंबई के पनवेल में काम करते थे। दोनों ट्रक से छह व सात मई को अलग-अलग घर पहुंचे थे। शुक्रवार को दोनों युवकों की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची और 108 नंबर एंबुलेंस से सेवरही आइसोलेशन सेंटर पर कारोना टेस्ट के लिए भेजा गया। इस दौरान एसएसआई जगमोहन राय, चौकी इंचार्ज रीतेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार वर्मा, विनोद अग्रहरि, मनिंदर अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed