फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two people were injured by monkey bites in Parsaun.

Kushinagar News: परसौन में बंदरों ने दो लोगों को काटकर किया घायल

Mon, 13 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two people were injured by monkey bites in Parsaun.
कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के परसौन दुर्गा मंदिर के पास बंदरों के उत्पात से लोग सहमे हुए हैं। परसौन में पिछले पांच दिन में दो लोगों को बंदर काट चुके हैं। डर के कारण लोगों ने अपनी छतों पर जाना व बाहर टहलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

चखनी खास निवासी किशोर यादव (22) अपने घर से खेत में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान परसौन दुर्गा मंदिर के पास काले बंदर ने उन पर हमला कर दिया। इस कारण वे घायल हो गए। किसी तरह भाग कर नजदीक के घर में घुसकर उन्होंने अपनी जान बचाई। अगले दिन शाम को रंजन कुशवाहा (30) घर का सामान लाने गोसाईंपट्टी जा रहे थे, तभी मंदिर के पास बंदर ने हमला कर दिया। इन सभी लोगों को पिछले पांच दिन में बंदर ने काटा है।
विज्ञापन

इससे अगल-बगल क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। लोगों ने अपनी छतों पर जाना और बाहर घूमना तक बंद कर दिया है। क्षेत्र के भीम कुशवाहा, गुड्डू यादव, बिटटू शर्मा, मुरली कुशवाहा, मंजीत यादव आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed