फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two people were booked for cheating of Rs 8 lakh in the name of getting a job in the Railways.

Kushinagar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी, दो पर केस

Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two people were booked for cheating of Rs 8 lakh in the name of getting a job in the Railways.
तरया सुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़ीया गांव निवासी अली इमाम से रेलवे में टीसी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के एक जालसाज ने 7.90 लाख रुपये हड़प लिया। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ट्रेनिंग के लिए युवक को जालसाज भेज दिया, वहां जाने के बाद ठगी की जानकारी हुई। युवक जालसाज से रुपये वापस मांगने गया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस इस मामले में जालसाज पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जमसड़ीया गांव निवासी अली इमाम से करीब एक साल पूर्व गांव का अनिल चौरसिया संपर्क में आया। अनिल ने रेलवे में अच्छी पैठ होने का दावा करते हुए नौकरी दिलाने की बात कही। इसके झांसे में आया अली इमाम इसके खाते में 7.90 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से अली इमाम को मिला और एक जनवरी 2025 को ज्वाइनिंग का समय लिखा था, लेटर लेकर चितरंजन पहुंचा तो पता चला कि यह लेटर फर्जी है। इसके बाद युवक वापस घर लौटा और अनिल से संपर्क किया। आरोप है कि अनिल धमकाने लगा और रुपये देने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

जमसडीया निवासी अली इमाम ने मुख्य मजिस्ट्रेट कुशीनगर को दिए गए तहरीर में बताया है कि अनिल चौरसिया पुत्र बाबूराम चौरसिया निवासी जमसडीया थाना तरया सुजान द्वारा बार-बार कहा गया कि आपकी नौकरी रेलवे में टिकट कलेक्टर पद पर लगवा देंगे। अनिल ने 90,000 लिया और कहा कि तुम मुझको और पैसा दो तो तुमको रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। अनिल चौरसिया ने वशिष्ठ तिवारी निवासी कुसमहा कुसुमही थाना अहिरौली बाजार से मिलवाया। कहा कि सात लाख रुपये और दे दो तो तुमको रेलवे में जॉइनिंग कर दूंगा। अली इमाम ने छह लाख रूपये अलग अलग समय पर फोन पे के माध्यम से पैसे वरिष्ठ वशिष्ठ तिवारी के मोबाइल नंबर पर भेजे। वशिष्ठ को तीनफेड़ीया बाजार में बुलाया और 1,00,000 कैश दिया। दोनों लोगों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर रेलवे में टिकट कलेक्टर का कागज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed