फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two people injured in collision between car and e-rickshaw

Kushinagar News: कार और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल

Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in collision between car and e-rickshaw
कसया। नगर के पडरौना मार्ग पर बैरिया गांव के पुल के समीप मंगलवार की रात को एक ई-रिक्शा और कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिर कर पलट गई। टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के जुटे लोगो ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मंगलवार की देर रात पडरौना मार्ग पर बैरिया गांव से महज दो सौ मीटर पर स्थित एक पुलिया पर कसया से पडरौना की तरफ जा रही कार और सामने से आ रही ई रिक्शा में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर कार पुल के नीचे नहर में गिर कर पलट गई। वहीं ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो लोग सवार थे जिसमें से एक अज्ञात व्यक्ति बाहर निकल कर कही गायब हो गया। वही कार में सवार दूसरा व्यक्ति सिराज (25) निवासी बैजनाथपुर घायल हो गया। रिक्शा में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसको मौके पर जुटे लोगों एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हल्का इंचार्ज आदर्श मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाकर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed