फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two parties face to face over installation of religious flag in Turkhan, tension in the village

Kushinagar News: तुर्कहां में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, गांव में तनाव

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face over installation of religious flag in Turkhan, tension in the village
- आधी रात को गांव में पहुंची पुलिस ने झंडा लगाने से रोका, लोगों को समझाकर कराया शांत
विज्ञापन

- रात को ऊंचा झंडा लगाने का कर रहे थे विरोध, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से चल रहा था गांव में तनाव
- दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोगों को पुलिस शांतिभंग में कर चुकी है पाबंद
खड्डा। तुर्कहां गांव में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इससे तनाव बढ़ गया। आधी रात को पहुंची पुलिस ने झंडा लगाने से रोक दिया और लोगों को समझाकर हटाया। ये मामला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर झंडा नहीं लगाने की चेतावनी दी। तनाव को देखते हुए पुलिस की नजर गांव पर बनी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव में सोमवार की रात को एक पक्ष ऊंचा झंडा लगा रहा था। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो वे एकजुट हो गए और इसका विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। रात को पहुंची पुलिस को देख युवक भाग खड़े हुए। माहौल को देखते हुए पुलिस ने झंडा लगाने से रोेक दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में इस गांव में कुछ जगहों पर एक पक्ष ने धार्मिक झंडा लगाया था। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग भी अपना धार्मिक झंडा लगाने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में धार्मिक झंडा लगाने की होड़ लग गई। दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर गांव में अभी भी तनाव है और झंडा नहीं उतारे गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि धार्मिक झंडा लगाने को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच तनातनी हुई थी। रात को गांव में पुलिस गई थी। लोगों को समझाकर शांत कराया गया और ऊंचा झंडा लगाने से रोक दिया गया है। दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों में धार्मिक झंडा लगाने की होड़, पुलिस अनजान
खड्डा थाना क्षेत्र के गांवों में धार्मिक झंडा लगाने की होड़ मची है और इसको लेकर गुटबाजी बढ़ गई है। कई गांवों में ऐसा मामला आ चुका है। पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसकी वजह से कभी भी किसी गांव में बड़ा बवाल हो सकता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से धार्मिक झंडा लगाने की होड़ बढ़ी है।

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी और सिसवा मनिराज गांव में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष के युवक आपस में भिड़ गए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ा विवाद होने से बचा था, लेकिन गांव में अभी भी इसे लेकर तनाव बना हुआ है। इसके अलावा बंजारी पट्टी गांव में नहर की पटरी पर एक पक्ष ने धार्मिक झंडा लगाया था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। यह झंडा रात को नहर में गिर गया था। इसे लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया था। ऐसे क्षेत्र के कई गांवों में धार्मिक झंडा लगाने की होड़ लगी है, लेकिन पुलिस को गांवों में विवाद बढ़ने के बाद जानकारी हो रही है। बीट सिपाहियों को भी गांव की गतिविधियों की जानकारी समय रहते नहीं हो पा रही है, जो विवाद की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed