फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two new power sub stations will be built in khhadda area

खड्डा क्षेत्र में बनेंगे दो नए बिजली उपकेंद्र

Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
two new power sub stations will be built in khhadda area
खड्डा क्षेत्र में बनेंगे दो नए बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार/खड्डा। खड्डा विधान सभा क्षेत्र में दो नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही जर्जर तार और पोल को बदला जाएगा। सांसद विजय दुबे की पहल पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नए कामों की अनुमति दे दी है।
जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दो नए सब स्टेशन बनने और जर्जर तार-पोल को बदले जाने से करीब एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर कोटवा विद्युत उपकेंद्र से नेबुआ नौरंगिया, खड्डा और विशुनपुरा ब्लॉक के गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। इससे 162 गांवों के 35000 उपभोक्ता जुड़े हैं। पुराने उपकेंद्र पर क्षेत्र के बिजली कनेक्शन का काफी लोड है। इस वजह से आए दिन ओवरलोड होने से जंपर जलकर तार टूटने की घटनाएं होती हैं। लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से लोगों को बिजली मिलने में समस्या आती है। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने सांसद विजय दुबे से की।
विज्ञापन

सांसद ने समस्या के समाधान के लिए प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को मई माह में पत्रक दिया। सांसद ने अपने पत्र में खड्डा विधानसभा क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर और सरगटीया में नए बिजली उपकेंद्र बनाने की मांग की। जर्जर हो चुके बिजली के तारों की जगह नई लगवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के पत्र को संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने दोनों नए बिजली उपकेंद्र बनाने की स्वीकृति दे दी। ऊर्जा मंत्री ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है। जिला प्रशासन से भूमि की उपलब्धता होते ही निर्माण कार्य को लेकर तेजी आ जाएगी।

इस संबंध में रामपुर कोटवा बिजली उपकेंद्र के जेई आनंद ने कहा कि नए उपकेंद्रों के निर्माण के संबंध में भूमि और स्थान की रिपोर्ट भेजी गई है। सरगटीया और खैरटिया वन कॉलोनी में पहले से बिजली निगम की भूमि है। इसका स्थलीय सत्यापन करके बिजली उपकेंद्र के संबंध में प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed