{"_id":"679bcb7c439acc3a2f0c5644","slug":"two-nepalis-returning-from-mahakumb-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131185-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महाकुंभ से लौट रहे दो नेपाली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महाकुंभ से लौट रहे दो नेपाली घायल
Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के सुकरौली में बृहस्पतिवार को प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे दो नेपाली युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक युवक की हालात गंभीर है, उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
नेपाल के अवरहिया के रहने वाले अर्जुन मेहरा और सुशील बाइक से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। बृहस्पतिवार को दोनों लौट रहे थे। अभी ये लोग सुकरौली पहुंचे थे कि तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हाईवे पर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों युवक सड़क पर गिरे पड़े थे और दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।
घायल सुशील ने बताया कि वह लोग तीन दिन पहले प्रयागराज से स्नान करके गोरखपुर में एक होटल में रुके थे। बृहस्पतिवार को घर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।