{"_id":"5d2777d78ebc3e6ca164f5e7","slug":"two-naxalites-arrested-kushinagar-news-gkp3134264126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कुख्यात नक्सली दूधनाथ शाह।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार
खड्डा (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा क्षेत्र में सक्रिय दो हार्डकोर नक्सलियों को एसटीएफ के जवानों ने बगहां जंगल से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़े नक्सली वारदात की साजिश की सूचना मिली थी। जिन नक्सलियों को पकड़ा गया है उनमें पूर्व में कई नक्सली हमलों में शामिल रहा उरांव निवासी नौकाटोला थाना गोवर्धना बिहार का स्वामीनाथ और ढोलबजवा थाना चिउटहा निवासी कुख्यात नक्सली दूधनाथ शाह शामिल है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कुख्यात नक्सली कमांडर राजन दा के दस्ते के सदस्य हैं। ये नए सदस्यों की भर्ती और बड़े लोगों को भयभीत कर उनसे वसूली का काम करते थे। पूर्व में मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में भी दोनों शामिल थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजन पूर्व में सेना में तैनात था। उसके ही इशारे पर नक्सली गतिविधि चल रही हैं। बगहां के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पकड़े गए दोनों नक्सल गतिविधियों में संलिप्त थे। उनकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। कुछ माह पहले ही 19 साल की युवती को नक्सली होने पर गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल हरनाटांड क्षेत्र के मुखिया के पति मनोज सिंह की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले वर्ष 2008 में नक्सलियों ने यूपी के छितौनी-बगहां रेल और सड़क के पुल को उड़ाने की धमकी देकर सनसनी फैला दी थी।