फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two monkeys got burnt after coming in contact with high tension wire, one died

Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बंदर झुलसे, एक की मौत

Sat, 13 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two monkeys got burnt after coming in contact with high tension wire, one died
बनकटा बाजार क्षेत्र के फरेंदहा गांव का मामला
विज्ञापन

बनकटा बाजार। क्षेत्र के फरेंदहा गांव में एक घर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बंदर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल भेजने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनमें से एक की मौत हो गई। गांव के लोग मृत बंदर को दफना दिए, जबकि दूसरा बंदर वहां से भाग गया।

गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरेश गौंड, मंगल प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद, झींगुर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, संदीप सिंह, मांगू प्रसाद, दीपचंद ने बताया कि शनिवार की सुबह बंदरों का झुंड जा रहा था। इसी दौरान छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में दो बंदर आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोग झुलसे बंदर को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसी दौरान एक बंदर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बंदर वहां से भाग गया। गांव के लोगों ने कहा कि इस तार को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही लोगों के घर की छत से गुजरा हाईटेंशन लाइन नहीं हटा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed