फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two laborers buried in the rubble while breaking the roof, one died

छत तोड़ते समय मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौत

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two laborers buried in the rubble while breaking the roof, one died
मृतक संतराज की फाइल फोटो।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
छत तोड़ते समय मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहुआस गांव में हुआ हादसा
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बहुआस गांव में शनिवार सुबह करीब दस बजे पुराने मकान की छत तोड़ते से मलबा भरभराकर गिर गया। मलबे में दो मजदूर दब गए। एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहुआस गांव में कैलाश धोबी के पुराने मकान की छत तोड़ने के लिए मजदूर लगे थे। दो मजदूर छत तोड़ रहे थे, तभी मलबा भरभराकर गिर गया। उसमें संतराज (25) और सोनू (22) दब गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। दोनों मजदूरों को मलबे से निकाला गया। संतराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोनू को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने संतराज के शव को कब्जे में ले लिया। राजस्व टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

...
चार हजार रुपये में लिया था ठेका
कैलाश के पुराने मकान को तोड़ने के लिए संतराज और सोनू ने चार हजार रुपये में ठेका लिया था। मकान तोड़ने का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ था। शनिवार सुबह दस बजे पहुंचकर दोनों छत तोड़ने लगे। इसी भी छत भरभराकर गिर गया। उसी में दोनों दब गए। 50 से अधिक लोगों ने मलबा हटाया, तब तक संतराज की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद दोनों के परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed