फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two innocent students leaving school crushed to death by pickup

Kushinagar News: स्कूल से निकले दो मासूम छात्रों की पिकअप से कुचलकर मौत

Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two innocent students leaving school crushed to death by pickup
तरयासुजान। बेदुपार में एक प्राइवेट विद्यालय से निकल सड़क पार कर रहे दो छात्रों को पिकअप ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसवा नाहर और तमकुहीराज मार्ग पर बेदूपार गांव के पास आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल संचालित होता है। तरया थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव निवासी आठ वर्षीय रविश यादव एलकेजी और बिहार प्रांत के मटिहिनिया के रहने वाले प्रहलाद का नौ वर्षीय बेटा प्रिंस कक्षा एक छात्र था। रोज की तरह दोनों स्कूल गए थे।
विज्ञापन

दोपहर में लंच होने पर बच्चे स्कूल से बाहर निकले। इस दौरान सिसवा नाहर से तरयासुजान की ओर जा रहे तेज गति के पिकअप ने दोनों छात्रों को कुचल दिया।
इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को थाने भेजवा दिया और दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों छात्रों की मौत के बाद घर वालों में चीख पुकार मच गई। प्रिंस अपने ननिहाल में रहकर पढ़ता था। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed