{"_id":"66f9cf176ae8c3ce99078464","slug":"two-injured-including-teenager-due-to-falling-of-balcony-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-123971-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छज्जा के गिरने से किशोर सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छज्जा के गिरने से किशोर सहित दो घायल
Mon, 30 Sep 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खलवापट्टी गांव में रविवार की शाम मकान का छज्जा गिर गया। किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर उन्हें सीएचसी फाजिलनगर रेफर कर दिया।
खलवापट्टी निवासी आशिम अंसारी (20) और अफजल अंसारी (13) शाम करीब 5:30 बजे राशन की दुकान पर केवाइसी कराने के लिए गए थे। अभी संजय कुशवाहा के घर के पास खड़े होकर केवाइसी के बारे में जानकारी ले ही रहे थे कि इसी बीच संजय कुशवाहा की मकान का छज्जा गिर गया। इसके चपेट में आने से आशिम अंसारी और अफजल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को सीएचसी फाजिलनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद