{"_id":"61e6fc1057edfb43d343eed1","slug":"two-injured-including-teacher-in-road-accident-kushinagar-news-gkp4241358133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षक सहित दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में शिक्षक सहित दो घायल
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुुहीराज बनवा टोला के सामने हुआ हादसा
तमकुुहीराज(कुशीनगर)। कोरोना से संबंधित ड्यूटी के लिए जा रहे एक शिक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वह घायल हो गए। यह दुर्घटना तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुुहीराज बनवा टोला के सामने फोरलेन पर हुई। एक युवक को भी चोटें आई है। लोगों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विकास खंड के संविलियन विद्यालय बसडीला पांडेय में तैनात सहायक अध्यापक रामचंद्र मंगलवार सुबह कोरोना की ड्यूटी करने बीआरसी तमकुहीराज कार्यालय पर आ रहे थे। बनवा टोला के सामने फोरलेन पर उनकी बाइक धुंध के चलते मंटू नाम के एक युवक से टकरा गई। इससे दोनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बगल में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
हादसे में दो युवक घायल
टेकुआटार(कुशीनगर)। कसया थानाक्षेत्र के कसया-रामकोला मार्ग पर जखनी गांव के पास सोमवार देर शाम गन्ना लदी टैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सोनहुला रामनगर निवासी राजकुमार और खोटही निवासी राजकिशोर पिकअप से कसया की तरफ जा रहे थे। जाखनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे गन्ना लदी टैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों हो गए। राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद