{"_id":"69d1780ef5f038be8b0d1838","slug":"two-injured-in-bike-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157496-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
Sun, 05 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित महुअवा कांटा के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद आई पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
महुअवा के 42 वर्षीय श्रीकिशुन गुप्ता शनिवार दोपहर 12 बजे फाजिलनगर से बाइक से घर लौट रहे थे। महुअवा कांटा के पास थाना तरयासुजान क्षेत्र के अहिरौलीदान निवासी 28 वर्षीय राज प्रसाद की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। संवाद