{"_id":"69938a6d2c55c7ac54078a2c","slug":"two-fraudsters-fled-with-jewellery-worth-rs-6-lakh-on-the-pretext-of-polishing-it-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-154889-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चमकाने के बहाने छह लाख के आभूषण ले भागे दो जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चमकाने के बहाने छह लाख के आभूषण ले भागे दो जालसाज
Tue, 17 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
हाटा में गहने सफाई करने के बहाने जालसाजी करने वाले उचक्कों की सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर।स्रोत
हाटा। कोतवाली से कुछ दूरी पर सोमवार को दो महिलाओं के गहने साफ सफाई करने के झांसे में लेकर बाइक से आए बाइक सवार दो जालसाजों ने करीब छह लाख रुपये के सोने के जेवर साफ करने के बहाने लेकर भाग गए। जालसाजों ने एक रिटायर्ड शिक्षक और एक कार्यरत शिक्षक को चूना लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जालसाजों तक पहुंचने में जुटी है।
नगर के वार्ड संख्या 25 निवासी व सेवानिवृत शिक्षक राम ब्यास पांडेय की मकान हाटा कोतवाली से लगभग 500 मीटर दूर इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप नहर के किनारे है। सोमवार की सुबह साढ़े नो बजे बाइक से दो युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे और अपने को एक कंपनी का वर्कर बताकर दरवाजे पर बैठे राम ब्यास पांडेय व उनकी पत्नी से कहा कि हम लोगों के पास बरतन साफ करने का पाउडर है। वह पीतल का लोटा लाए तो युवकों ने उसे साफ कर दिखा दिया। फिर शिक्षक की पत्नी की सोने की अंगूठी, कान की बाली आदि को पाउडर डालकर लोटे में रखा और कहा कि दस मिनट बाद यह साफ हो जाएगा। जालसाज युवक जब चले गए तो शिक्षक व उनकी पत्नी ने देखा कि लोटे में गहने नहीं हैं।
पीड़ित राम ब्यास पांडेय ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जालसाजों की तलाश शुरू कर दिया, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। दूसरी घटना पिपरा तिवारी गांव में हुई। सड़क के किनारे स्थित शिक्षक गोविंद प्रसाद वर्मा के घर दिन में करीब 11.30 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे और गहने की साफ सफाई कराने की बात कहकर शिक्षक की पत्नी सरिता देवी को सोने की अंगूठी कान की बाली व मंगलसूत्र की सफाई करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ समय बाद बर्तन से गहना निकाला तो सिर्फ लोहा दिखाई दिया। पीड़ित गोविंद प्रसाद वर्मा ने बताया कि चार लाख रुपये के गहने गायब हुए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी मदद से पुलिस जालसाजों तक पहुंचने में जुटी है। कोतवाल संजय दूबे ने कहा कि दोनों मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज हो रही है, ठगों का पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।