{"_id":"682a3b5cefee2e319505753f","slug":"two-died-in-the-accident-there-was-outcry-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137694-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में दो की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में दो की मौत, मची चीख-पुकार
Mon, 19 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर/बनकटा। फाजिलनगर-बड़हरा मार्ग पर चौराखास थाना क्षेत्र के छट्ठू कटेया गांव के सामने अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अधेड़ समेत एक बच्ची की रविवार की रात मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द निवासी 48 वर्षीय मुन्ना कुमार बरनवाल चौराखास थाना क्षेत्र के बाढू चौराहा पर अपना मकान बनाकर रहते थे। रविवार को हाटा कोतवाली के गांव पोखरभिंडा निवासी अपने रिश्तेदार के सात वर्षीय बेटी दीपाली को अपने साथ लेकर बाइक से बाढूं बाजार जा रहे थे कि छट्ठू कटेया गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के कुछ देर बाद अपने पैतृक गांव जा रहे रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड ने सड़क पर घायलों को देख पुलिस को सूचना दी और दोनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। घर वालों में चीख पुकार मच गई। चौराखास थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। किस वाहन से हादसा हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।