फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two dialysis machines of the district hospital are bad, increased difficulty

Kushinagar News: जिला अस्पताल की दो डायलिसिस मशीनें खराब, बढ़ी मुश्किल

Thu, 01 Dec 2022 06:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 06:27 AM IST
विज्ञापन
Two dialysis machines of the district hospital are bad, increased difficulty
जिला अस्पताल में खराब पड़ी डायलिसिस मशीनें। - फोटो : KUSHINAGAR
जिला अस्पताल की दो डायलिसिस मशीनें खराब, बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन

प्रतिदिन 40 की जगह सिर्फ 32 मरीजों की हो रही डायलिसिस
डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल में चार शिफ्टों में शुरू हुई है मरीजों की डायलिसिस
पडरौना। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में लगी दस में से दो डायलिसिस मशीन खराब हो गई है। इसके चलते मरीजों की डायलिसिस की समस्या और बढ़ गई है। इससे पहले जहां दस मशीनों से 40 मरीजों की डायलिसिस होती थी, अब सिर्फ आठ मशीन से 32 मरीजों की डायलिसिस होती है। अभी कुछ दिन पहले ही डीएम ने निरीक्षण के दौरान मरीजों की अधिक संख्या की जानकारी होने पर तीन के बजाय चार शिफ्टों में डायलिसिस करने का निर्देश दिया था।
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना एक नवंबर, 2018 को हुई थी। डीसीडीसी हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की तरफ से संचालित इस यूनिट में दस मशीनें लगी हैं। तीन शिफ्टों में इस यूनिट में किडनी के रोगियों की डायलिसिस हो रही थी, लेकिन पिछले सप्ताह इसका निरीक्षण करने पहुंचे डीएम रमेश रंजन ने प्रतीक्षा सूची में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए चार शिफ्टों में डायलिसिस करने का निर्देश दिया था। उस समय 133 मरीज प्रतीक्षा सूची में थे। डीएम के निर्देश पर यहां चार शिफ्टों में डायलिसिस शुरू कर दी गई है। हालांकि, प्रतीक्षा सूची में शामिल अभी कुछ ही मरीजों को चौथे शिफ्ट में लिया गया है। एक तरफ शिफ्ट बढ़ाकर मरीजों की परेशानी कम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर दो मशीनें खराब हो गई हैं। इस वजह से डायलिसिस में फिर परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट के सेंटर इंचार्ज मोहम्मद कैश ने बताया कि दो डायलिसिस मशीनों के खराब होने की सूचना उन्होंने सेवा प्रदाता कंपनी को दे दी है। शुक्रवार को इसे ठीक कराने के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed