फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two dead body found

दो जगहों पर मिले किशोरों के शव, हत्या की आशंका

Thu, 14 Jul 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
two dead body found
तावेज की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन व बेसुध पड़ी मां।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
दो जगहों पर मिले किशोरों के शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- रामकोला और खड्डा थाना क्षेत्र में हुई घटना
- आंखों के पास चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में दो जगहों पर दो किशोरों के शव मिले हैं। उनके शरीर पर और आंख के नीचे चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बुधवार की रात रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार चंवरताल में दोपहर से लापता बच्चे का शव मिला। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह खड्डा थाना क्षेत्र के करहद तिवारी टोला निवासी तावेज (13) की लाश मिली। वह बुधवार की शाम से घर से लापता था।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम करहद, तिवारी टोला निवासी हसनदार का बेटा तावेज (13) आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की शाम से लापता था। परिजनों ने तलाश की तो कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने पोखरे में तावेज का शव देखकर शोर मचाया। उसके बदन पर सिर्फ कच्छा था। कपड़ा बगल में ही स्थित गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन

तावेज की दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। गले और चेहरे पर भी किसी नुकीली चीज के घोंपने के निशान थे जिससे खून बह रहा था। ताबेज के पिता हसनदार विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर मां शमसुन निशा और बड़े भाई जावेद हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार सिंहोरवा टोला निवासी निजामुदृीन की बेटी नूरजहां अपने बेटे समीर रजा (12) के साथ मायके में रहती हैं। बुधवार की दोपहर समीर रजा खेलने की बात कहकर घर से निकला। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। तब मां और नाना ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात 11 बजे समीर का शव चंवरताल में पोखरे के पास चकरोड किनारे गड्ढे में मिला।
गांव के लोगों ने किशोर के मौत की सूचना पुलिस को दी। समीर रजा की आंख के नीचे चोट के निशान थे। मां नूरजहां ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में एसएचओ रामकोला नीरज कुमार राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

दो अलग-अलग जगहों पर किशोरों के शव बरामद हुए हैं। दोनों घर से अचानक लापता हुए थे। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- धवल कुमार जायसवाल, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed