{"_id":"6175b4f98bbd4d70070d46e7","slug":"two-constable-sent-to-line-kushinagar-news-gkp414101354","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से अभद्रता में दो आरक्षी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से अभद्रता में दो आरक्षी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक से अभद्रता में दो आरक्षी लाइन हाजिर
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित एफसीआई गोदाम पर शुक्रवार की रात में ट्रक चालक से दुर्व्यवहार करने के साथ रुपये की मांग करने के आरोपी दोनों आरक्षियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। दुर्व्यवहार की वजह से ट्रक चालकों में नाराजगी थी।
आरोप लगा था कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम लक्ष्मीपुर पर शुक्रवार देर रात अर्जुनहा से एक ट्रक चालक राशन लोड करके आ रहा था। नौरंगिया और लक्ष्मीपुर के बीच में रोककर चालक को नशे में धुत तीन सिपाहियों ने गाली दी थी। ट्रक चालक किसी तरह ट्रक लेकर गोदाम पर पहुंचा तो पुलिस कर्मी वहां भी पहुंच गए और चालक से एक हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर दुर्व्यवहार किया। चालक ट्रक छोड़कर वहां से हट गया था। बगल में काटा पर मौजूद एक कर्मचारी को भी पुलिसकर्मियों ने गाली दी। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उधर, शनिवार को आक्रोशित चालकों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। एफसीआई गोदाम के एक कर्मचारी ने घटना के बारे मे एसडीएम खड्डा को अवगत कराया था। इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ट्रक चालकों को शांत कराया था। इस मामले की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने एसपी को जानकारी दी। एसपी सचिंद्र पटेल ने देर रात आरोपी कांस्टेबल सतीश सिंह व कन्हैया यादव को लाइनहाजिर कर दिया। इस संबंध में एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि दो आरक्षी लाइनहाजिर हुए हैं।