{"_id":"689978ea5c829b165d02c1a1","slug":"two-children-drowned-in-a-pond-in-kushinagar-died-family-members-created-a-ruckus-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में पसरा मातम: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, कुशीनगर के मठिया बुजूर्ग की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पसरा मातम: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, कुशीनगर के मठिया बुजूर्ग की घटना
Mon, 11 Aug 2025 10:30 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:30 AM IST
सार
मठिया बुजुर्ग निवासी बुद्धिप्रकाश शर्मा का बेटा हिमांशु तथा उसके पड़ोसी अलहम अंसारी की बेटी आफरीन अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर गांव के तालाब में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान हिमांशु और आफरीन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख अन्य बच्चे डरकर तालाब से निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
कुशीनगर में मृतक बच्चे की फाइल फोटो.व दूसरे मासूम बच्चे के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव के रविवार दोपहर करीब दो बजे तालाब में स्नान के दौरान गांव के ही दो बच्चों सात वर्षीय हिमांशु और आठ साल की आफरीन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए करीब एक घंटे परिजनों ने पुलिस से बहस की। हालांकि बाद में वे तैयार हो गये। बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मठिया बुजुर्ग निवासी बुद्धिप्रकाश शर्मा का बेटा हिमांशु तथा उसके पड़ोसी अलहम अंसारी की बेटी आफरीन अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर गांव के तालाब में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान हिमांशु और आफरीन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख अन्य बच्चे डरकर तालाब से निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
उधर, काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, जब वे तालाब के पास पहुंचे तो दोनों का शव पानी में उतराया मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। हिमांशु गांव के ही एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन
दो बच्चों की डूबने से मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले तो आफरीन के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में प्रधान तथा ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर राजी हुए।