{"_id":"6203f97333412d380068bdff","slug":"two-bike-riders-injured-in-the-grip-of-bolero-kushinagar-news-gkp4264332162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे के पास एनएच पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बोलेरो ने एक बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक को घसीटते हुए बोलेरो करीब 50 मीटर तक ले गई। पुलिस ने दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मतलुक छापर गांव निवासी विपिन खरवार (19) और नीरज (18) बाइक से अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। अभी हाईवे स्थित पटहेरिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सड़क पर गिर गए, जबकि बाइक बोलेरो में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। बोलेरो में बाइक फंसने से चालक एनएच के किनारे खड़ी कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पटहेरवा एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।