{"_id":"603008938ebc3ee925571c70","slug":"two-bike-riders-injured-in-road-accident-kushinagar-news-gkp3854204150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल
विज्ञापन
सडक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के सिंगहा- कप्तानगंज मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकाें में भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी कोटवा भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सौरहा बुजुर्ग के जौरही टोला निवासी अलहम अंसारी (60) शुक्रवार को बाइक से बसंतपुर से घर लौट रहे थे। कप्तानगंज-सिंगहा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि कलवारी पट्टी निवासी अभिषेक की बाइक से आमने-सामने भिडंत हो गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी कोटवा भेजवाया, लेकिन अलहम की नाक व कान से अत्यधिक रक्त स्राव देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक का इलाज सीएचसी में चल रहा है। संवाद