{"_id":"63a8965ab8faf45ce27a8096","slug":"two-bike-riders-died-in-road-accidents-kushinagar-news-gkp4621404135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत
हाटा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाटा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-छह शास्त्री नगर (गौनर) के निवासी 24 वर्षीय अनिकेत सिंह अपने मित्र व गड़ेरीपट्टी गांव के रहने वाले अतुल सिंह के साथ किसी कार्य से गोरखपुर गए थे। शनिवार की रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। ये लोग अभी बाघनाथ चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि हाईवे की सर्विस लेन पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इस हादसे में अनिकेत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अतुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को हाटा सीएचसी भेजवाया। वहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दूसरी दुर्घटना हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सुदामाचक गांव के सामने हुई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के लालीपार निवासी 45 वर्षीय राजकुमार मल्ल किसी कार्य से हाटा आए थे। शनिवार की रात कप्तानगंज की ओर जा रहे थे। वह सुदामाचक गांव के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटे गन्ना लदी ट्राली में टकरा गई।
इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया। अभी वहां इलाज शुरू हो पाता, तब तक उनकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में मरने वाले दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।