{"_id":"640e19a26fdbf8ed5c011cc4","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-bus-kushinagar-news-c-7-1-83690-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस की चपेट से बाइकसवार दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस की चपेट से बाइकसवार दो व्यक्तियों की मौत
विज्ञापन
पडरौना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी गांव के सामने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बस की चपेट से बाइकसवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में लिया है। बाइकसवार दोनों व्यक्ति जंगल सुखपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइकसवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी गांव के सामने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बिहार की तरफ से एक बस तेज रफ्तार में आ रही थी। गांव के सामने ही उसने बाइकसवार दो व्यक्तियों को चपेट में ले लिया। बाइक पर बैठे सिसवा नाहर निवासी 50 वर्षीय इंदल कुशवाहा और जंगल सुखपुरा गांव के निजामुद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र कलामुद्दीन वहीं गिर पड़े। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बांसी चौकी की पुलिस तथा पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को कोतवाली भेजवा दिया। पुलिस मृतकों के बारे में विवरण पता कर रही है। इस संबंध में बांसी चौकी के प्रभारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।