{"_id":"5d2f64598ebc3e6d250db343","slug":"two-arrsted-in-liqure-smugling-kushinagar-news-gkp314244899","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक व तस्कर के बारे में कसया थाने में जानकारी देते एएसपी गौर?
- फोटो : KUSHINAGAR
15 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ट्रक में भूसी के बीच छिपा कर रखी गई थी 266 पेटी शराब
कसया(कुशीनगर)। धान की भूसी के बीच छिपा कर ट्रक से बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित शराब गोपालगढ़ तिराहे के पास पुलिस ने पकड़ ली। मौके से चालक समेत दो तस्कर पकड़े गए। तलाशी में 266 पेटी क्रेजी रोमियो के साथ 20 प्लास्टिक की बोरी में शराब बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है।
एएसपी गौरव वंशवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर कसया एसओ सुनील कुमार राय और उनके सहयोगी एसआई उमेश कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल कमलेश यादव, रमेश यादव ने गोपालगढ़ तिराहे के पास से अवैध शराब लदे ट्रक को पकड़ा। ट्रक चालक की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थाना साहाबाद मारतुंडा के गांव शरीफगढ़ निवासी स्वर्णजीत सिंह और उसके सहयोगी तस्कर दिलराज सिंह के रूप में हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसके आधार पर आगे भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।