{"_id":"630e5043b2f9b8758066696a","slug":"two-arrested-with-thirty-and-a-half-kilograms-of-ganja-kushinagar-news-gkp4488109168","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीस किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीस किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीस किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बोरे में साढ़े तीस किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा रखने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है।
पडरौना कोतवाली के एसएसआई अनिल सिंह ने बताया कि कोतवाली की पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से अब्दुल चक इस्लाम गांव में नहर की पुलिया से दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर पकड़कर तलाशी ली तो एक बोरे में 14.220 किलोग्राम और 16.280 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गांजा के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति का नाम हरिशंकर है, जो कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के धरमागर छपरा गांव का निवासी है। दूसरा व्यक्ति वीरेंद्र तिवारी सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी गांव का रहने वाला है। इनके पास कुछ नकदी और एक बाइक बरामद हुई है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट में केस दर्ज किया गया है।