फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two arrested with 5 kg coins of duplicate gold

Kushinagar News: पांच किलो नकली सोने के सिक्के के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
two arrested with 5 kg coins of duplicate gold
कप्तानगंज में नकली सोने के सिक्के के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
पांच किलो नकली सोने के सिक्के के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना/कप्तानगंज। कस्बे में पांच किलो 300 ग्राम नकली सोने के सिक्के बेचने आए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक के खेतान ज्वेलर्स के पास शनिवार को दो लोग सोने का सिक्का बेचने आए। करोड़ों का मामला देखते हुए दुकानदार ने इसकी मशीन में जांच की तो नकली निकल गया। दोनों युवकों को बातों में उलझाकर उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। एक की पहचान विजय कुमार निवासी धौलपुर थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई। वह वर्तमान में गोविंदपुर वार्ड नंबर 123 थाना गोविंदपुर जिला कानपुर में रहता है। दूसरे की पहचान संतोष निवासी थाना लुंड्रिंग जिला होजई, असम के रूप में की गई।
थानाध्यक्ष प्रभारी धनंजय कुमार राय ने बताया कि आरोपी ज्वेलरी के दुकानदार से कई दिनों से नकली सोना बेचने की बात कर रहे थे। इसकी सूचना पहले की दुकानदार ने थाने को दे रखी थी। उनको पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

00000
चार दिन पहले दुकान पर आए थे आरोपी
दुकानदार जगदीश प्रसाद ने बताया कि दोनों अभियुक्त चार दिन पूर्व दुकान पर आए और बोले कि खोदाई में पुराने जमाने का सोने का सिक्का मिला है, जिसको बेचना है। इसके बाद उसने फोन पर इस संबंध में बात की थी। शनिवार को सिक्का लेकर आने की बात कही थी। शक के आधार पर इसकी जानकारी थाने पर पहले ही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed