फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two arrested with 17 atm card

सत्रह एटीएम कार्ड के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
two arrested with 17 atm card
सत्रह एटीएम कार्ड के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों के पास तमंचा-कारतूस भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। साइबर क्राइम के बढ़ते अपराधों को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पटहेरवा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को फाजिलनगर बाजार स्थित बैंकों के आसपास सघन तलाशी ली। एसबीआई के निकट तलाशी के दौरान दो व्यक्ति बाइक पर बैठे मिले। संदेह होने पर पुलिस ने पकड़कर उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास विभिन्न बैंकों के 17 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस उन्हें थाने लेकर चली गई और मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि उनके निर्देश पर पटहेरवा थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को एसबीआई के बाहर संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही थी, जहां ये दोनों बाइक पर बैठे मिल गए। पप्पू कुमार पुत्र स्व. राजनंद साहनी और राहुल कुमार पुत्र स्व. जगरनाथ साहनी निवासी डुमरिया थाना मोहम्मदपुर जनपद गोपालगंज बिहार के पास से आठ एटीएम और कट्टा-कारतूस के अलावा 6070 रुपये नकद मिले। इनके पास बाइक भी मिली, जिस पर नंबर स्पष्ट नहीं था। पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया। दोनों ने एटीएम बदलकर रुपये निकाले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस इन्हें थाने लेकर चली गई, जहां इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ हरेंद्र कुमार मिश्र थाना पटहेरवा, एसआई बृजेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, विनोद कुमार यादव, चंदन वर्मा और अशोक प्रजापति शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed