{"_id":"6883d93c66f0e7b5e30e8e4a","slug":"two-arrested-for-crushing-a-person-with-a-bolero-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142287-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो से कुचलने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो से कुचलने के आरोप में दो गिरफ्तार
Sat, 26 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी/गुरवलिया बाजार। थानाक्षेत्र के ग्रामसभा गांगीटीकर के टोला विजेधरा में बुधवार को सीलिंग जमीन पर कब्जे को लेकर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को बोलेरो से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस फरार चल रहे आरोपी सगे भाई सुबाष तिवारी व ब्यास तिवारी को घटना में प्रयुक्त बोलेरो के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। विजेधरा में दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट हो गई।
एक पक्ष की ओर से चार लोगों को बोलेरो से कुचल दिया गया, इसमें एक की हालत गंभीर है। उक्त जमीन में श्रीराम सिंह कब्जे की नीयत से नींव चलाया जा रहा था, जिसका चन्द्रदेव पक्ष के लोगोंं ने विरोध किया। मारपीट के दौरान चन्द्रदेव का लड़का सुबाष अचानक दरवाजे से अपना बोलेरो काफी तेजी से लेकर आया और सड़क पर खड़े दूसरे पक्ष के श्रीराम सिंह के दामाद कृष्णा सिंह, नंदकिशोर सिंह, रेनू देवी व शंभू प्रसाद को कुचलकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।