{"_id":"685c4d3dd8d46b9d6302c32c","slug":"two-animal-smugglers-were-caught-in-an-encounter-one-was-shot-in-the-leg-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140273-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो पशु तस्करों को मुठभेड़ में दबोचा, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो पशु तस्करों को मुठभेड़ में दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर संजय यादव। स्रोत-सोशल मीडिया
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तस्करों में एक बलिया व दूसरा छपरा का रहने वाला है। पुलिस ने पिकअप और मैजिक पर लदे 11 गोवंश को भी मुक्त कराया। यह गोवंश को बिहार लेकर जा रहे थे। घायल तस्कर का इलाज चल रहा है।
सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर तरयासुजान के साथ पुलिस टीम बुधवार को भोर में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एनएच-28 के बहादुरपुर के रास्ते पशु तस्करों का गिरोह गोवंश लेकर बिहार जाने की तैयारी में है।
अधिकारियों को सूचना देने के बाद इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला, पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा और तरयासुजान पुलिस बहादुरपुर पहुंची। पुलिस टीम ने चौकी के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तमकुहीराज की ओर से एक पिकअप और मैजिक तेज गति से आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो पिकअप पर सवार तस्कर फायरिंग करने लगे और भागने की भी कोशिश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बचाव में फायरिंग किया तो बलिया के तस्कर के पैर में गोली लग गई। वहीं छपरा के तस्कर को दौड़ाकर पुलिस ने दबोच लिया। घायल तस्कर की पहचान बलिया जिले के खेजूरी थाना क्षेत्र के करमठिया गांव निवासी संजय यादव और गिरफ्तार तस्कर की छपरा जिले के धनीछपरा गांव निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई।
तस्करों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, नकद रुपये, रस्सी, लकड़ी का एक ठीहा पुलिस ने बरामद किया। संजय के खिलाफ बलिया जिले में भी पशु तस्करी से संबंधित दो थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गोवंश को गांवों से खरीदकर एक संगठित गिरोह के माध्यम से तस्कर बिहार वध के लिए लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने तस्करों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है।