{"_id":"659ee6f79f180fc90403f004","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-jewelery-and-cash-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10795-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी के जेवर व नगदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी के जेवर व नगदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Thu, 11 Jan 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित ओ लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक उर्फ विक्की और विकास उर्फ राहुल यादव थाना क्षेत्र के पिंडारी चौराहा भोदसी गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से तलाशी के दौरान चार जोड़ी पायल और 2940 रूपये नगद मिले हैं। पुलिस उनके विरूद्ध केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
00
चार गोवंश के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पडरौना। बुधवार को चौराखास थाना पुलिस ने ग्राम दुलदुलिया के पास से एक पिकअप से तस्करी कर ले जायी जा रही चार गोवंशीय पशुओं की बरामदगी की गयी है। इसमें एक पशु तस्करी का अभियुक्त राम मिलन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के गांव मिठाबेर का निवासी है।थाना चौराखास पुलिस अभियुक्त को पशु क्रूरता के अधिनियम में केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
00
दहेज हत्या के मामले में दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार
पडरौना। थाना पटहेरवा पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के मामले में में वांछित दो पुरुष व एक महिला समेत लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और महिला अभियुक्ता थाना क्षेत्र के पटहेरवा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
00
चोरी के मामले में अभियुक्त को छह माह का कारावास एवं अर्थदंड
पडरौना। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत लगातार पैरवी कर चोरी के मामले में एक अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है। थाना सेवरही में पंजीकृत वाद में न्यायालय ने बुधवार को एक अभियुक्त हसन पुत्र जीतन को कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त सेवरही थाना क्षेत्र के जानकीनगर का निवासी है। न्यायालय ने साक्ष्य पाकर अपराध सिध्द होने पर उसे छह महीने के कारावास की सजा और 1500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। संवाद