{"_id":"61d33092baccbb60cb49ab5f","slug":"trying-to-sucide-in-colectrate-kushinagar-news-gkp422342860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षा गार्डों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षा गार्डों ने रोका
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने फरियादी को पकड़ा।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षा गार्डों ने रोका
- शरीर पर डीजल उड़ेलकर जलाने जा रहा था माचिस
- भाई को फंसाने, बेटी और खुद की पिटाई में सुनवाई न किए जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। डीएम कार्यालय पर सोमवार को बोदरवार का एक युवक हाथ में डीजल से भरा गैलन लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया। उसने डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तत्काल थाने पर सूचना दी गई। वहां से चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उसकी शिकायत के निस्तारण का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया।
बोदरवार निवासी मोहन निषाद पुत्र रामचंद्र निषाद करीब साढ़े ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने हाथ में डीजल से भरा गैलन लिया था। कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर उसने अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। माचिस जलाते देख सुरक्षा गार्डों ने पहुंचकर उसे रोका। मोहन ने बताया कि पट्टीदारों के उत्पीड़न से परेशान है। उनके खिलाफ कप्तानगंज पुलिस से फरियाद कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आजिज आकर आत्मदाह करने जा रहा था। मोहन का यह भी आरोप है कि उसके पट्टीदार नशा कराकर उसके भाई और एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिए हैं जिसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा मोहन ने खुद और उसकी बेटी की आंख पर भी प्रहार कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि कप्तानगंज थाने में तहरीर दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम और एसपी को भी इस घटना के बारे में पत्र भेजा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि युवक का पड़ोसी से विवाद है। वे उसे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक अभी थाने नहीं आया है। उसकी तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।