फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trust in council schools increased, more than 29 thousand enrollments

Kushinagar News: परिषदीय स्कूलों पर बढ़ा भरोसा 29 हजार से अधिक नामांकन

Thu, 07 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Trust in council schools increased, more than 29 thousand enrollments
पडरौना। सरकार की तरफ से संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन में उछाल देखने को मिल रहा है। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र में पांच मई तक परिषदीय विद्यालयों में 2,9494 नामांकन हुए हैं। बीते वर्ष इस अवधि में करीब 26,000 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। शिक्षा विभाग की तरफ से इस वर्ष 60 हजार से अधिक नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2464 विद्यालय संचालित हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में स्कूलों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया है, जहां डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, अलग-अलग शौचालय, मिड-डे मील की बेहतर गुणवत्ता, यूनिफॉर्म, किताबें और बैग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं ने सरकारी स्कूलों की छवि को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

सरकार सुविधाओं में इजाफा करने के साथ ही आउट ऑफ बच्चों को जोड़ने पर जोर दे रही है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पांच मई तक 29494 नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया गया है, जो पांच मई 2025 की तुलना में करीब साढ़े तीन हजार अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed