{"_id":"65737395f7b314bdc8052334","slug":"truck-owner-sits-on-strike-after-stopping-sand-laden-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9063-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालू लदे ट्रक को रोकने पर धरने पर बैठा ट्रक मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालू लदे ट्रक को रोकने पर धरने पर बैठा ट्रक मालिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के बरवा फार्म के पास एनएच पर कुशीनगर खनन अधिकारी ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बालू लदी ट्रक क़ो रोक लिया। उन्होंने लदे बालू को मानक विहीन बताकर कार्रवाई की बात कहने लगे, जिससे नाराज ट्रक मालिक ट्रक के आगे धरने पर बैठ गया।
कसया क्षेत्र के तिवारी कंखोरिया निवासी चंद्रशेखर शुक्ला शुक्रवार क़ो ट्रक से बालू लेकर आ रहे थे। अभी वे बरवा फार्म के पास पहुंचे ही थे कि खनन अधिकारी ने बालू लदे ट्रक क़ो रोक कर कार्रवाई की बात करने लगे। ट्रक मालिक ने खनन अधिकारी क़ो अपने नीजी उपयोग के लिए बालू ले जाने की बात कही। लेकिन खनन अधिकारी नहीं मानें। इसके बाद ट्रक मालिक सड़क पर ट्रक के आगे धरने पर बैठ गया। ट्रक मालिक का आरोप था कि खनन अधिकारी रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर उन्होंने अपशब्द बोलते हुए कार्रवाई की करने की बात कहने लगे, जबकि उनके ट्रक पर रखा बालू मानके अनरूप लोड है।