{"_id":"681fb37183fec2bb9e0779b4","slug":"truck-hits-two-brothers-riding-a-bike-one-dead-other-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137170-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार को मोहम्मदगंज पुल के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकला। बाइक चालक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। घायल को पुलिस ने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा लेकर चली गई।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर बसंतपुर गांव निवासी दो सगे भाई कैलाश सिंह (55) व चन्द्रभान सिंह (50) एक ही बाइक पर सवार होकर दोपहर लगभग 11 बजे निचलौल, महराजगंज से अपने घर आ रहे थे। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित गांव मोहम्मदगंज पुल के पास पहुंचने पर कप्तानगंज की तरफ से हाटा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। इससे दुर्घटनास्थल पर ही कैलाश सिंह की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे चन्द्रभान गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया। शव को पुलिस कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। हाटा प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया ट्रक ने बाइक में ठोकर मारकर भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। एक घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।