{"_id":"680d35745c04e27241053e94","slug":"truck-hits-bike-riders-in-banwaria-serious-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-136366-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बनवरिया में बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बनवरिया में बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर
Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बनवरिया के समीप शनिवार शाम करीब छह अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के रिखाई टोला निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन (25) अपने गांव के बगल के बेदू टोला निवासी नन्हू आलम (25) के साथ शनिवार शाम करीब छह बजे बाइक से हाईवे के रास्ते बिहार लौट रहा था। इसी दौरान बनवरिया के समीप अज्ञात ट्रक पीछे से टक्कर मारकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। ट्रक की पहचान के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।