{"_id":"6453fd7894e2e8dc6c0a5f14","slug":"truck-driver-forgeri-kushinagar-news-c-7-1-152175-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: व्यापारी ने लगाया ट्रक चालक पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: व्यापारी ने लगाया ट्रक चालक पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कस्बा के कोल्डड्रिंक के एक व्यापारी ने ट्रक चालक पर वसूली के पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस चालक को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है।
खड्डा कस्बे के व्यवसायी संजय अग्रवाल ने बताया कि उनका सामान बिहार सहित अन्य स्थानों पर जाता है। बुधवार को भी ट्रक से कोल्डड्रिंक बिहार भेजा गया। वहां के कुछ व्यापारियों से बकाया वसूली के पांच लाख रुपये ट्रक चालक अपने साथ लेकर आ रहा था। बुधवार देर रात खड्डा कस्बे में ट्रक खड़ा करके चालक ने फोन पर बताया कि पांच लाख रुपये कहीं गायब हो गए हैं। यह सुनते ही संजय अग्रवाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने खड्डा पुलिस को इसकी सूचना देकर मदद मांगी व चालक पर रुपये गबन करने की बात कही। पुलिस संदेह के आधार पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि व्यवसायी संजय अग्रवाल ने पांच लाख रुपये हड़पने का एक ट्रक चालक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।