{"_id":"63ea860ee3d10fae090cc7f8","slug":"tried-to-rape-younger-brothers-wife-case-registered-kushinagar-news-c-7-1-52512-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
Tue, 14 Feb 2023 03:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Tue, 14 Feb 2023 03:56 PM IST
सार
महिला के शोर मचाने पर आरोपी की पत्नी और बेटियां भी पहुंचीं। उन लोगों ने आरोपी का विरोध करने के बजाय महिला पर ही हमला कर दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति पर भयहू (छोटे भाई की पत्नी) से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे पीटकर उसकी अंगुली तोड़ दी। पीड़िता को पीटने के आरोप में आरोपी की पत्नी और बेटियों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी को पत्र देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की थी। महिला ने बताया था कि उनके पति दो साल से विदेश में रहकर काम करते हैं। पति के घर पर न रहने की वजह से उसके जेठ (पति के बड़े भाई) ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। 26 जनवरी की दोपहर में वह अपने पुराने मकान की कोठरी की सफाई कर रही थी। तभी उसके जेठ पहुंच गए। उसे अकेली पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध जताने पर उसकी अंगुली मरोड़कर तोड़ दी।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी की पत्नी और बेटियां भी पहुंचीं। उन लोगों ने आरोपी का विरोध करने के बजाय महिला पर ही हमला कर दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
महिला की तहरीर के आधार पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश थाने की पुलिस को दिए। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।